कुछ मर्दों की वजह से सबको गलत ठहरना भी सही नहीं होता,
और किसी के कह देने भर से हर लड़का बुरा नहीं होता..
कोई उड़ाए अगर मजाक किसी का तो वो अक्सर टोक देता है..
तुम्हारे घर में भी तो माँ बहने है, ये कहकर रोक देता है..
छोड़ देता है वो रास्ता अक्सर लड़की के लिए,
जी हाँ हर कोई रास्ता रोकने वाला नहीं होता..
और किसी के कह देने भर से हर लड़का बुरा नहीं होता..
जिंदगी को कैसे जीना है ये भी उसे बखूभी आता है..
और दोस्तों के साथ पार्टी करने तो वो भी जाता है..
पर आदत है उसे माँ बाप के साथ खाना खाने की,
इसलिए वो कभी घर आने में लेट नहीं होता..
और जी हाँ किसी के कह देने भर से हर लड़का बुरा नहीं होता..
अपनी जिम्मेदारियों से वो कभी भागता नहीं है..
और मुसीबत के समय हिम्मत हारता नहीं है..
दफ़न कर देता है वो अपने अरमानो को सबकी ख़ुशी के लिए,
हर लड़का बाप की दौलत पर ऐश करने वाला नहीं होता..
और किसी के कह देने भर से हर लड़का बुरा नहीं होता..
इश्क़ की दुनिया में भी वो बड़ा ईमानदार होता है..
और अपने इश्क़ की हिफाज़त के लिए वो सबसे जानदार होता है..
और अक्सर ढक देता है वो दुपट्टे से अपनी मोहब्बत को,
क्यूंकि हर लड़का इश्क़ में दुपट्टा हटाने वाला नहीं होता..
और कुछ लोगो के कह देने भर से हर लड़का बुरा नहीं होता..
कुछ मर्दों की वजह से सबको गलत ठहरना भी सही नहीं होता,
और किसी के कह देने भर से हर लड़का बुरा नहीं होता..